नाहन: अवैध शराब के धन्धे में लगी दो महिलाएं पकड़ी, 9 लीटर शराब

नाहन: अवैध शराब के धन्धे में लगी दो महिलाएं पकड़ी, 9 लीटर शराब
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 अप्रैल :
पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लगी दो महिलाओं को अलग अलग मामलों में धर दबोचा है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से 9 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि थाना पुरुवाला पुलिस ने गश्त के दौरान गाँव नारीवाला में एक महिला के कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस संबंध में थाना पुरुवाला में धारा 39(1)a HP Excise Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अभियोग का अन्वेषण किया जा रहा है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामला में थाना पुरुवाला में ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाँव ज्वालापुर में एक घर से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस सन्दर्भ में ज्वालापुर की एक महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शराब बेचने का अवैध धन्धा करती है।  इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 39(1)a HP Excise Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।