नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने किया जिला आयुर्वेदिक अधिकारी का स्वागत

नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने किया जिला आयुर्वेदिक अधिकारी का स्वागत
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9


अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 अप्रैल :


आज रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने नाहन में नव नियुक्त जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर का उनके कार्यालय में सौहार्दपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर रोटेरियन मनीष जैन ने रोटरी क्लब नाहन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

डॉ. जसप्रीत कौर ने रोटरी क्लब नाहन के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे भविष्य में स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं योग शिविरों के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।

रोटरी क्लब नाहन ने इस सहयोग को समाज सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया और भविष्य में संयुक्त रूप से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।