नाहन : दो जुआरी धरे, 960 रुपये की करंसी पकड़ी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 अप्रैल :
फैक्ट्री के नाले के नजदीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 2 लोगों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 960 रुपये की।करंसी बरामद की गई है।
एपीसी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस चौकी राजबन ने गुप्त सूचना के आधार पर साने आलम पुत्र श्री याकुब अली निवासी गांव मौहल्ला गणेषगंज वार्ड न0 15 डाकघर, तहसील पुर्णपुर जिला पिलीभीत उतर प्रदेश व मोहम्मद सलीम पुत्र श्री मोहम्मद हनीफ गणेषगंज डाकघर, तहसील पुर्णपुर जिला पिलीभीत उतर प्रदेश, निहालगढ कोममेट-II फैक्टरी के साथ लगते नाले में ताश के पतों पर दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 52 पते ताश व करंसी नोट 960/- रुपये बरामद हुए। पुलिस ने धारा 13A-3-67 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।








