राजीव बिंदल बोले केंद्र ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए, नाहन में महिलाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

राजीव बिंदल बोले केंद्र ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए, नाहन में महिलाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 मार्च :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की महिलाएं सशक्त हुई है और एक सच्चा सम्मान मौजूदा सरकार ने देश की महिलाओं को दिया है ।

डॉ राजीव बिंदल जिला मुख्यालय ने जिला मुख्यालय नाहन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत की और इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

राजीव बिंदल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आज देश की महिलाओं को संबोधित कर रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रही है।

बिंदल ने कहा कि देश मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के अंदर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है।

राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने  लखपति दीदी योजना के जरिए देश भर में 300 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है और हजारों महिलाओं को ड्रोन दीदी के जरिए सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि देशभर में 33 करोड़ महिलाओं को उनके कार्य विस्तार के लिए ऋण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा करवाई गई है। राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि 3 करोड़ महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर देकर उन्हें इसका मालिकाना हक भी दिलवाया है।