राजस्व मंत्री ने किन्नौर का किया दौरा, 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास किया
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढावा दे रहीं है तथा जिला के युवक एवं युवतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी, फुटबॉल व वालीबॉल में अपना परचम लहराया है तथा कल्पा में भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे युवा वर्ग खेलों के प्रति आकर्षित होगें।
राजस्व मंत्री ने बताया कि देवखंग व अति दुर्गम पंचायत रूपी में खेल मैदान स्थापित किए जाएंगे ताकि जिला किन्नौर के पंद्रह-बीश क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढे।
बागवानी मंत्री ने युवक मंडल देवखंग को खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रदान की तथा स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत, राजस्व मंत्री ने फील्ड हॉस्टल भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों एवं गा्रम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
जनजातीय विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने इसके पश्चात् निचार उपमंडल के निगुलसरी में 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपमंडाधिकारी निचार नरायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला कांग्रेस सचिव निर्मल चन्द्र नेगी, जिला किशोर कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी, जिला खेत खलिहान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल नेगी, ब्लॉक कांग्रेस निचार अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, राज्य सेवादल उपाध्यक्ष तारा मोयान, जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेश धीमान, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी, उपनिदेशक बागवानी डॉ शमशेर सिंह ढेहरू, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व
कार्यकर्ता उपस्थित थे।








