सरकाघाट: कॉलेज जा रही छात्रा की रास्ते मे गला रेतकर हत्या, आरोपी हिरासत में, क्षेत्र में तनाव...
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 13 अप्रैल :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले सरकाघाट में आज कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय छात्रा सिया का दिनदहाड़े गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। यह यह वरदात उस वक्त हुई जब छात्रा कालेज जा रही थी।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जाता है छात्रा पर रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने रोका और एक ने तेज दरांत से युवती का गला रेत कर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या का शिकार बनी युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
वरदात के बाद आरोपी को बडी मशक्कत से धर दबोचा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
उधर इस वारदात के बाद गुस्साये लोगों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी औऱ आरोपी को फाँसी देने की गुहार लगाई।








