नाहन: फरार मुजरिम परवाणू ल से दबोचा, पेश होगा अदालत में.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 मई :
जिला सिरमौर पी0ओ0 सेल नाहन की टीम ने वर्ष 2017 के एक मामले मेंअदालत द्वारा घोषित फरार मुजरिम को परवाणू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 01-05-2026 को पी0ओ0 सेल ने कार्रवाई करते हुए फरार मुजरिम राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र श्री राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा को परवाणू से गिरफ्तार किया।
नेगी ने बताया कि मुजरिम थाना पच्छाद के अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27-10-2017 धारा 306 IPC में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
जिसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतुन्यायालय में पेश किया जा रहा है। पी0ओ0 सेल द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।








