नाहन: ND&PS मामले में बेकवर्ड लिंकेज में बडी कार्रवाई, सहारनपुर से 7440 कैप्सूल समेत तीसरा आरोपी धरा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 अप्रैल :
नेश के खिलाफ सिरमौर पुलिस का अभियान उफान पर है। इस इसी कड़ी में आए दिन पुलिस तस्करों को दबोच रही है। पांवटा के ND&PS मामले में बेकवर्ड लिंकेज में बडी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से 7440 कैप्सूल समेत इस मामले का तीसरा आरोपी भी धर दबोचा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हिरासत में गहन पूछताछ के आधार पर उपरोक्त आरोपियों में से एक आरोपी की निशानदेही पर दिनांक 26-04-2026 को पुलिस टीम ने गफ्फार पुत्र स्व0 श्री रशीद निवासी गांव गोवर्धनपुर ढलानी, डा0 पठेड़, थाना चिलकाना, तहसील व जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 51वर्ष के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बेड़े के अंदर बने कमरे में दो सोफों के पीछे से एक कट्टे के अन्दर 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये हैं। आरोपी गफ्फार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी ने बताया कि दिनाँक 23.04.2026 को पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम पाँवटा साहिब ने गुप्ता सूचना के आधार पर रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र श्री रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 विकास पुत्र श्री चन्द्र भान निवासी गांव मरवा डा0 सडोली तह0 बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 के कब्जा से पांवटा साहिब ट्रक युनियन के पास एक टेम्पो न0 HP17G-2868 मे कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद किये थे। जिस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियोग में बाहरी राज्य के नशा सरगना जो हिमाचल में नशा तस्करी कर रहे हैं पर पुलिस द्वारा की गई बहुत बड़ी कार्वाही व बरामदगी है। सिरमौर पुलिस नशा सरगना चाहे वह राज्य के अन्दर या बाहरी राज्यों के हों ढूंढ़-ढूँढ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये दृढसंकल्प है।








