नाहन: रेस्टुरेंट की रसोई में घुस कर कान पर थप्पड़ मारना महंगा पड़ा,
अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जुलाई :
जिला सिरमौर के मंडोली में एक रेस्टुरेंट में रसोईघर में घुस कर एक व्यक्ति को शिकायत कर्ता के कान पर थप्पड़ मरना महंगा पड़ा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि थाना संगड़ाह में विजय कुमार पुत्र श्री रूप सिंह, निवासी गांव घाटों, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, मण्डोली स्थित रिमझिम फैमिली रेस्टोरेंट में अशोक, राजेन्द्र, पवन और रोहित नामक चार व्यक्ति पहुंचे। पकौड़े पैक करने को लेकर विवाद के दौरान अशोक ने रसोईघर में घुसकर उसके कान पर थप्पड़ मार दिया।
उसके साथियों द्वारा बाहर ले जाने के बावजूद वह दोबारा अंदर आया और फिर मारपीट का प्रयास किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



