नाहन: शिमला से दबोचा फरार मुजरिम,पुलिस अदालत में पेश। करेगी...

नाहन: शिमला से दबोचा फरार मुजरिम,पुलिस अदालत में पेश। करेगी...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जुलाई :
 जिला सिरमौर के पीओ सेल ने राजगढ़ निवासी अदालत से फरार घोषित एक मुजरिम को जिला शिमला के छैला से धर दबोचा है।पकड़े गए मुजरिम को पुलिस अदालत में पेश करेगी।

एसपी सिरमौर एमएस नेगी ने बताया कि  जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell  टीम द्वारा पुलिस थाना राजगढ़  के अभियोग संख्या 38/2019, धारा 279/337 भारतीय दंड सहिंता में वांछित उदघोषित  अपराधी कुशाल ठाकुर , निवासी गांव कुंथल डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, हि0प्र0, को  छेला, जिला शिमला, से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

 एसपी ने बताया कि मुजरिम कुशाल ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़  में आगामी कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । उद्घोषित मुजरिम को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।