अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी.. नामांकन कल

अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी..  नामांकन कल

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --14 फरवरी 

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मंजूरी दी गई है। 

15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। नामांकन के लिए अभिषेक मनु सिंघवी शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने के बाद सिंघवी हिमाचल विधानसभा गए। मंत्री हर्षवर्धन और जगत सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया। 

बताया जा रहा है कि नामांकन कल दाखिल किया जाएगा। अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। सिंघवी तीन बार सांसद रहे हैं। वह देश के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में से एक हैं।