बिंदल का तंज: बोले संविधान की धज्जियां उड़ाई कांग्रेस ने,कहा सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली,

बिंदल का तंज: बोले संविधान की धज्जियां उड़ाई कांग्रेस ने,कहा सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली,

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --26 जून
 

संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज देश में संविधान की रक्षक बनी है, काग्रेंस की सरकार ने देश में आपात काल थोपा था लेकिन आज काग्रेंस के नेता संविधान लेकर घूम रहे है लेकिन देश वो दौर भूला नही। कांगेस की हालत तो सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली जैसी बनी है। भाजपा राज्य  अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा मंडल नाहन द्वारा आयोजित काला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में इंडि गठबंधन व कांग्रेस नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ले रहे हैं।

संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेता 25 जून 1975 का दिन शायद भूल चुके हैं जब कांग्रेस सरकार ने अपनी राजगद्दी बचाने के लिए देश में एमरजेंसी थोप दी थी और संविधान को तहस.नहस करते हुए हजारों लाखों लोगों को बिना किसी कसूर के जेलों में बंद कर दिया था।  बिंदल ने कहां की आज कांग्रेस नेता संविधान की किताब हाथ में उठाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। जबकि 50 से अधिक बार संविधान में संशोधन कर दिए इसकी की जिम्मेवार भी हमेशा कांगेस ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज सदन में कांग्रेस नेता संविधान की किताब लेकर जा रहे जिसको देखकर लगता है कि सो चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश में जाति धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के  साथ जो पाप कांगेस की सरकारों ने किया है उससे कभी काग्रेंस को मुक्ति नही मिलेगी। संविधान की किताब उठाकर घूमने से काग्रेंस पवित्र नही हो सक ती।