बिलासपुर पूर्व कांग्रेसी विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां,पीएसओ भी घायल..

बिलासपुर पूर्व कांग्रेसी विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां,पीएसओ भी घायल..

 अक्स न्यूज लाइन, बिलासपुर 14 मार्च :

बिलासपुर के  पूर्व  कांग्रेसी विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने करीब 12 राउन्ड गोलियां दागी। अचानक हुए हमले में पूर्व विधायक व उनका पीएसओ घायल हुआ है।
 पीएसओ के पीठ व पेट पर गोलियां लगी है। पूर्व विधायक पर उस वक्त हमला जब वो घर पर थे। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक को

आईजीएमसी शिमला रवाना किया गया है जबकि घायल पीएसओ को  एम्मस बिलासपुर भेजा गया है।
घटना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

गोलीयां चलाने की वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर ताबड़तोड़ गोलीयां बरसा दी । बंबर ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गोलियां चलने के बाद बंबर को पहले किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया  पीएसओ को सीधे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अब बंबर को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं।