25 तक बंद रहेगी लुद्दर-लगमनवीं-सुलगवान सड़क
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 06 जून :
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत लुद्दर-लगमनवीं-सुलगवान सड़क की मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 25 जून तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि लुद्दर-लगमनवीं-सुलगवान सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनांे की आवाजाही 25 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अन्य वैकल्पिक रूटों से आवाजाही कर सकते हैं।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों तरफ सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो और वे वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल कर सकें।









