50वें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बडावन में किया गया नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

50वें  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बडावन में किया गया नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

अक्स न्यूज लाइन  नाहन 09 मार्च : 

नेहरू युवा केन्द्र नाहन, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 500 मीटर दौड़  प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज 9 मार्च को नारी शक्ति फिटनेस दौड़  प्रतियोगिता का आयोजन बडावन( कटासन) में किया गया ।

राष्ट्रीय युवा ब्लॉक कॉर्डिनेटर शीतल शर्मा  ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता 2024  कार्यक्रम  का आयोजन  50वी  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर  किया जा रहा है। इस दौड़  में बडावन गांव की 25 महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में  बडावन वार्ड मेंबर  नीना तोमर रही।  

राष्ट्रीय युवा ब्लॉक कॉर्डिनेटर शीतल शर्मा  ने बताया कि महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना  आवश्यक है।महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी है जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें, स्वस्थ,सशक्त महसूस कर सकें । उसके बाद बडावन वार्ड मेंबर नीना तोमर के द्वारा सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं दिवस की  हार्दिक शुभकामनाएं  दी गई व सभी का मार्गदर्शन किया गया।

500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान मीरा देवी , द्वितीय स्थान रचना देवी  और  तृतीय स्थान सुमन देवी   ने  प्राप्त किया । इस दौरान   नीना तोमर, NYKS ब्लॉक नाहन एन.वाई.बी शीतल शर्मा,  वॉलंटियर कृष्णा  ठाकुर ,जय अम्बे नव युवक मंडल बडावन( कटासन) प्रधान राहुल शर्मा  मौजूद रहे।