प्रांत स्तरीय एकल विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन... भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत,

प्रांत स्तरीय एकल विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन... भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत,

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--18 दिसंबर

 जिला मुख्यालय  में आज प्रांत स्तरीय एकल विद्यालयों की प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से ज्यादा बालक बालिकाएं अपना दम खम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा की आज अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तरीय एकल अभियान के तहत आयोजन किया जा रहा है।

इसमें 11 आंचलो के बच्चे नाहन में भाग लेने पहुंचे है। इसमें जिला सिरमौर , सोलन , चंबा , रामपुर, किन्नौर आदि स्थानों से भाग लेने लगभग 350 बच्चों से भाग लेने पहुंचे है। गुप्ता ने कहा की इन्हीं बच्चों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए चयनित किए जाएंगे।

इस मौके पर विनय गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए एकल अभियान को बधाई दी।
विनय गुप्ता ने कहा कि एकल अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है पूरे हिमाचल प्रदेश में 8400 और सिरमौर जिला में 400 से अधिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।