रोटरी क्लब के कै प में 275 लोगों का हुआ डैन्टल चैकअप......

रोटरी क्लब  के कै प  में 275 लोगों का हुआ डैन्टल चैकअप......

 अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 09 अक्तूबर  
रोटरी क्लब नाहन संगिनी के द्वारा रोटरी क्लब यमुनानगर एवं डी.ए.वी डैन्टल कॉलेज, यमुनानगर के सहयोग से डैन्टल चैकअप कैम्प का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में किया गया। छात्रों की दांतों की जांच व उपचार किया गया। कैं प में छात्रों को डैन्टल कि ट भी वितरित की गई। दूसरे चरण में  गांव वासियों के दांतों की जांच व उपचार किया गया।

कैं प में कैंसर का पता लगाने वाली मशीन से लोगों की जांच भी की गई। लगभग 275 लोगों की हुई। डा. अनमोल के द्वारा बच्चों को दांतों की सफाई के बारे में बताया गया।

 इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष डा. ममता जैन, सीमा गुप्ता, दीपा बंसल, मोनिका जैन, सारिका धवन समेत रोटरी क्लब नाहन से मनीष जैन, नीरज गुप्ता, सुरेश शर्मा, रोटरी क्लब यमुनानगर से कपिल गुप्ता, हरदीप, अरविंद गुप्ता, आर चिन्मय उपस्थित रहे।