प्रदेश विश्वविद्यालय छात्रों के दो गुटों में खुनी जंग, आधा दर्जन हुए घायल

अक्स न्यूज लाइन, शिमला 11 मार्च :
शिमला में मंगलवार को सुबह प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के दो गुट मामूली से कहासूनी के बाद आपस में भीड़ गए जो बाद में खूनी जंग में तबदील हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच यह खुनी जंग विश्वविद्यालय के एडम ब्लॉक के समीप स्थित ढाबे के नजदीक हुई।
इस झड़प में आधा दर्जन छात्रों के घायल होने की सुचना है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दस बजे एसएफआई के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के एडम ब्लॉक के नजदीक ढाबे में नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच एबीवीपी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। छात्रों के दोनों गुटों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई।