भारतीय पोस्टल एंप्लाइज एसोसिएशन P3 और पोस्टमैन संगठन की बैठक सम्पन्न

भारतीय पोस्टल एंप्लाइज एसोसिएशन P3 और पोस्टमैन संगठन  की बैठक सम्पन्न

अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 फरवरी : 

भारतीय मजदूर संघ की इकाई भारतीय पोस्टल एंप्लाइज एसोसिएशन P3 और पोस्टमैन संगठन के पदाधिकारियों ने सोलन मंडल के अधीक्षक आरडी पाठक के साथ बैठक की। बैठक में डाक कर्मचारियों से जुड़े आधा दर्जन के करीब मुद्दों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

भारतीय पोस्टल एम्पलाइज एसोसिएशन P3 के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सोलन मंडल के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्रिंटर कार्टेज की सही समय पर सप्लाई न होने, कर्मचारियों के TA बिल और मेडिकल बिल में बहुत ज्यादा विलंब होने तथा कर्मचारियों के अवकाश से संबंधित मुद्दों पर  चर्चा की गई। इसके अलावा स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत और छुट्टी पर जाने पर कर्मचारियों की आईडी ट्रांसफर ना होने जैसी कई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। 

उन्होंने बताया कि मंडल अधीक्षक ने कर्मचारियों क इन सभी समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश सर्किल के सचिव मनीष मंडल सचिव संजीव ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा मंडल पोस्टमैन संगठन के अध्यक्ष जालम सिंह सचिव नरेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।