बिंदल ने गिरि पेयजल योजना के संचालन पर उठाए सवाल, बोले नाहन मेडिकल कॉलेज में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं...

बिंदल ने  गिरि पेयजल योजना के संचालन पर उठाए सवाल, बोले नाहन मेडिकल कॉलेज में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जून :
नाहन मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नाहन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी, बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर और अधूरे भवन निर्माण जैसे मुद्दों को उठाते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार चरमरा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चार वर्षों में मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण रुके पड़े कार्य को शुरू तक नहीं करवा पाई, जबकि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों के भवन लगभग तैयार हो चुके हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चार ऑपरेशन थिएटरों में से दो बंद पड़े हैं, जबकि रेडियोलॉजी और ऑर्थो विभाग में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है।जिसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिरि पेयजल योजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नाहन शहर को मुख्य रूप से पेयजल सप्लाई करने वाली गिरि उठाऊ पेयजल योजना के चार ट्यूबवेल लंबे समय से बंद पड़े हैं, लेकिन उन्हें चालू करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में नाहन शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है।