अक्स न्यूज लाइन किन्नौर 17 जुलाई :
जिले के सांगला क्षेत्र, थैमगारंग पंचायत के निवासी एवं 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात वीर सपूत नायक पुष्पेंद्र नेगी जी के असम में ड्यूटी के दौरान बलिदान होने का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मात्र 29 वर्ष की आयु में, तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से उनके बलिदान ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे किन्नौर जिले और देश को शोक में डुबो दिया है।
नायक पुष्पेंद्र नेगी जी का कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत देश की सेवा में एक अमर बलिदान के रूप में हमेशा स्मरण की जाएगी।
हम, भारतीय जनता पार्टी के नेता सूरत नेगी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, शिशु भाई धर्मा, यशवंत नेगी व अन्य सभी कार्यकर्ता, इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वीर जवान की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकग्रस्त परिवारजनों, विशेष रूप से उनके पिता महेंद्र कुमार, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय पुत्र एतिक को इस दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
शहीद नायक पुष्पेंद्र नेगी जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भाजपा प्रभारी कर्ण नंदा, सूरत नेगी, शिशु भाई धर्मा, यशवंत नेगी सभी ने शहीद नायक पुष्पेंद्र नेगी की अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में भाग लिया। सभी भाजपा नेता ने परिवार से मिल कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना, डॉ सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन की ओर से सांत्वना व्यक्त की।