नेशनल हाईवे पर पलटा चावल से लोड ट्रक दो कारें व एक बाइक आए चपेट में

नेशनल हाईवे  पर पलटा चावल से लोड ट्रक दो कारें व एक बाइक आए चपेट में
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  20 जुलाई - 2023
 नेशनल हाईवे पर शहर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बिरोजा फैक्टरी के समीप चावल से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसा रात करीब 12:00 बजे पेश आया। ट्रक के पलटते ही सड़क किनारे पार्क दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई। 
जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक (एचआर 68बी-6123) वीरवार रात हरियाणा से चावल लेकर शिमला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच एक कार को पास देते हुए उतराई में लोड ट्रक सड़क किनारे पलट गया। 
यहां सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल (एचपी 18-1504) ट्रक के नीचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो कारें एचपी 71ए-9885 और एचपी 18-3878 भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी स्थानीय युवक ने गुन्नूघाट पुलिस चौकी को दी। 
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला है। ट्रक में लोड चावल कहां जा रहा था, इसकी अभी तक फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। एएसपी सोमदत्त ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।