भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडडा् का सिरमौर दौरा 20 अगस्त को: गुप्ता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडडा् का सिरमौर दौरा 20 अगस्त को: गुप्ता

-नाहन-पांवटा साहिब में 
2 जनसभाओं को करेंगें सम्बोधित
नाहन,17 अगस्त :  भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का सिरमौर दौरा अगामी 20 अगस्त को होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी  उत्साह है। बुधवार को जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने यहां बुलाए एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पुरी क ी जा रही है।
 

भाजपा कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुप्ता ने बताया कि इस दौरान नाहन व पांवटा साहिब में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पांवटा में पहली जनसभा होगी तथा दुसरी जनसभा नाहन के ऐतिहासिक चौगान में होगी।  

गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल ने अपने अस्तित्व में आने के बाद क्या क्या उपलब्धियां हांसिल की इस को लेकर प्रदर्शनी के लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत कई मंत्री व विधायक शरीक  होंगे। गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह.जगह पर स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विशाल तोमर, राकेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।