नाहन : घर का दरवाजा तोड़ चोरी का मामला दर्ज, आरोपी पर मारपीट करने के लगे आरोप..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जून :
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब थाना मे इंदर पाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर-08, मकान नंबर-202, पांवटा साहिब की शिकायत पर चोरी एवं मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके मकान में किराये के दो कमरे हैं। कुछ समय पूर्व साक्षी नामक युवती ने कमरा किराये पर लेने का प्रयास किया था, जिसे मना कर दिया गया था।
एसपी ने बताया कि 22 जून 2026 को शिकायतकर्ता जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा व जाली टूटी हुई थी तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था । घर से लगभग 35 हजार रुपये नकद और तीन एप्पल मोबाइल फोन गायब थे ।
शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में वही युवती पुनः दिखाई दी और अपने साथियों के पास चोरी का सामान होने की बात कहकर उन्हें किशनपुरा रोड स्थित एक कमरे में ले गई, जहां साक्षी, प्रशांत तथा एक अन्य महिला ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस थाना पांवटा साहिब मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




