डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन स्कीम को पलीता लगाने वाले सफाई कर्मचारियों पर गिरेगी गाज.. गिला-सूखा कचरा अलग अलग दें नप प्रशासन की अपील

अक्स न्यूज लाइन, नाहन 26 फरवरी :
नप प्रशासन अब डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन स्कीम खुद ही पलीता लगा रहे अपने ही सफ़ाई कर्मचारियों पर गाज गिराने की तैयारी कर रहा है जिनके कारण गिला सुखा कचरा अलग अलग बैग्स में डंपिंग ग्राउंड यार्ड नही पहुंच रहा है।
सूबे का निदेशालय शहरी विकास विभाग राज्य में एक मुहिम के जरिये वार्डों में घर घर जा कर लोगो से अपील कर रहा है कि रोजाना आने वाले सफाई साथी को अपने घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग अलग बैग्स में डाल कर दें यही नही अपने घरेलू हानिकारक कचरे जैसे ई- वेस्ट का प्रबंधन अलग से करें।नाहन नगर परिषद भी इस अभियान को चला रही है घर घर जाकर लोगो को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है।
शहरमें बहुत से लोग स्किम के तहत बैग्स में गिला व सूखा कचरा अलग अलग से सफाई कर्मचारी को दे रहे है लेकिन ज्यादातर सफाई कर्मचारी इन बैग्स को खोल देते और अपने बड़े थैले में जररूत का सामान निकाल कर कचरे को फिर से इकट्ठा कर देते हैं।
जबकि नियमों अनुसार ऐसा करना सही नही है। नप प्रशासन अब ऐसे कर्मचारियों पर नकेल कसने जा रहा है। उधर अभी भी सैकड़ो लोग खुले में कचरा फेंक रहे है जिनपर कोई ठोस करवाई करने में नप प्रशासन नाकाम साबित हुआ है।
-स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना शहरी क्षेत्र में कचरे को सही प्रबंधन के लिए लागू की गई है। प्रत्येक वार्ड में स्वयं सहायता समहू 2 महिलाओं को लगाया गया है। लोगों जागरूक किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जो इस योजना में कोताही बरत रहे है।
-अजय गर्ग, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन