बर्फीला तूफान : पीर पंजाल की चोटी से आया , मलबे में दबे कई खेत

बर्फीला तूफान :  पीर पंजाल की चोटी से आया , मलबे में दबे कई खेत


हिमाचल में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के बाद धूप खिलते ही दोपहर को लाहौल स्पीति में पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिरा। ठोलंग गांव के ऊपर हिमखंड गिरा। हालांकि हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना गया है, लेकिन इसमें किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। 
केलांग से 11 किमी दूर चन्द्रा-भागा नदी के ठीक ऊपर पीर पंजाल की चोटी से बर्फीला तूफान आया। ठोलंग गांव के अध्यापक विवेक कपूर ने एवलांच गिरने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। एवलांच गिरने से गौशाल गांव के रोगलिंग स्थित कई खेत मलबे के नीचे दब गए। 
वहीं एवलांच का बर्फीला बबंडर चन्द्रा-भागा नदी पार कर ठोलंग गांव तक पहुंच गया। हिमखंड खिसकने के अंदेशा को देखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। 
डीसी लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने  बताया कि ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों से एवलांच गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए लोग आपात स्थिति में ही सफर को निकले।