मुख्यमंत्री से टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की
अक्स न्यूज लाइन शिमला 23 अप्रैल :
मुख्यमंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इस विषय को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है।








