चार मतगणना केंद्रों पर होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के मतों की गणना
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 30 मई :
उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 14 वार्डों तथा पंचायत समिति के 97 वार्डों की मतगणना के लिए जिला में चार मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सदर विकास खंड की मतगणना किसान भवन बिलासपुर में, घुमारवीं विकास खंड की मतगणना राजकीय महाविद्यालय कल्लरी में, झंडूता विकास खंड की मतगणना राजकीय महाविद्यालय झंडूता में तथा श्री नैना देवी जी विकास खंड की मतगणना स्वारघाट स्थित नए बीडीओ कार्यालय भवन शामिल है।
उपायुक्त ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष से चारों मतगणना केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जाएगी। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।









