कौलावालाभूड़ पंचायत उप प्रधान अनिल ठाकुर भाजपा में हुए शामिल

कौलावालाभूड़ पंचायत उप प्रधान अनिल ठाकुर भाजपा में हुए शामिल

  नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत कौलावालाभूड़ ग्राम पंचायत के उप प्रधान अनिल ठाकुर आज भाजपा में शामिल हो गए। आशा ठाकुर वार्ड मेम्बर, कवंर पाल वार्ड मेम्बर और राजेन्द्र आदि भी आज भाजपा में शामिल हुए हैं।
डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा मंे शामिल हुए नये सदस्यों को स्वागत करते हुए सबका आहवान किया कि सब मिलकर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार और भाजपा की नीतियों का घर द्वाज तक प्रचार करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के अलावा भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।