शिमलाः ठियोग जवाहर नवोदय के 10 छात्रों ने सीबीएसई नतीजों में मनवाया लोहा...

शिमलाः ठियोग जवाहर नवोदय के 10 छात्रों ने सीबीएसई नतीजों में मनवाया  लोहा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 15 अप्रैल :   
 पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष वि‌द्यालय का परिणाम सत प्रतिशत रहा जो कि अत्यंत सराहनीय रहा।

वि‌द्यालय के प्रतिभाशाली वि‌द्यार्थियों में मास्टर नमन चौहान ने 97.4% अंक, कुमारी किंजल मेहता ने 96.8%, मास्टर राज्यवर्धन सिंह ने 96.4%, कुमारी रिधिका ने 95.8% तथा कुमारी साक्षी भारद्वाज ने 95.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

वि‌द्यालय के प्राचार्य श्री रोशन लाल एवं उप प्राचार्या श्रीमती पूनम खेदर ने सभी वि‌द्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वि‌द्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

वि‌द्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और आशा करता है कि भविष्य में भी वि‌द्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।