6 मई को देव सदन कुल्लू में होगा हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का महाधिवेशन: महेश कुमार पाराशर
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का विशेष साधारण महाधिवेशन 6 मई 2026 को देव सदन, ढालपुर कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के संगठन सचिव महेश कुमार पाराशर ने देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पंडित मनमोहन गौतम के निर्देशानुसार यह महाधिवेशन प्रातः 11:30 बजे शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन में प्रदेश ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा आदर्श उप-विधियों को अपनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
महेश कुमार पाराशर ने बताया कि इस महाधिवेशन की मेजबानी कुल्लू जिला ब्राह्मण जनकल्याण सभा द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां जिला अध्यक्ष पंडित देव राज शर्मा के नेतृत्व में पूरी की जा रही हैं, ताकि अधिवेशन में आने वाले सभी प्रतिनिधियों और अतिथियों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि यह महाधिवेशन प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज के संगठन को मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।








