नाहन: मोगीनंद में श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर बवाल, एसडीएम ने लिया जायजा, यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश...

नाहन: मोगीनंद में श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर बवाल, एसडीएम ने लिया जायजा, यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 अप्रैल :

विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद पिछले कई दिनों से चल रहे भूमि विवाद में आज वक्त बवाल हो जब यहां के श्मशान घाट समेत ग्रामीणों के प्रयोग किए जाने वाले रास्ते को बन्द कर दिया गया। 

गुस्साये ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम नाहन राजीव संख्यान को  दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने पुलिस बंदोबस्त के साथ बन्द किए गए रास्ते का जायजा लिया।

ग्रामीणों के अनुसार रास्ता बंद होने विरोध के देखते हुए एसडीएम ने अगले आदेशों तक रास्ते को लेकर यथाः स्थिति बनाये रखने के आदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम ने मामले में  सारा रिकॉर्ड तलब किया है। 
काननू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी की जा रही है।