नाहन: तेंदुए की खाल बरामद,वन्य प्राणी विभाग की टीम का बड़ा एक्शन....

नाहन: तेंदुए की खाल बरामद,वन्य प्राणी विभाग की टीम का बड़ा एक्शन....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 अप्रैल :
ये कार्रवाई पांवटा साहिब वन मंडल की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने माजरा क्षेत्र के घुतनपुर गांव में अख्तर अली के यहां दबिश देकर वन्यजीव अवशेषों की तस्करी का पर्दाफाश किया।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने ने मौके से बरामद वन्य जीव के अवशेषों को कब्जे में लेकर 2 आरोपियों को दबोचा है।

विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन लेते हुए मौके से एक तेंदुए की  खाल, तेंदुए की मूंछें व घोरल के 3 जोड़ी सींग, काकड़ के 2 जोड़ी सींग और तेंदुए के पंजे बरामद किए।

एसीएफ पांवटा साहिब आदित्य शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत धारा 39, 40(2), 49C(7) के उल्लंघन और धारा 51 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।