नाहन: नीजि बस से 102 ग्राम चरस मिली, लावारिस थैली में रखी थी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 अप्रैल :
राजगढ़ क्षेत्र में गिरिपुल के नजदीक एक नीजि बस मीनू कोच से पुलिस ने 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार चरस बस में लावारिस आटे की थैली में रखी हुई थी।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि राजगढ़ में तैनात डिटेक्शन सैल नजदीक मरियोग मुख्य सड़क गिरीपुल - सोलन रोड़ पर मादक पदार्थ की तलाश हेतु औचक वाहनो को चैकिंग कर रहा था ।
एसपी ने बताया कि इसी दौरान गिरीपुल से सोलन की तरफ एक प्राईवेट बस (मीनू कोच) नम्बर HP 62 A 1248 है मौका पर आई।
नेगी ने बताया कि चैकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैक पर एक आटे की प्लास्टिक थेली लावारिस तौर पर रखी हुई थी।बस परिचालक व सभी सवारियो से पूछताछ की गई। जिसका कोई भी मालिक बस में नही था।
एसपी ने बताया कि थैली को चैक करने पर उसमें 102 ग्राम चरस बरामद हुई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 20 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे शाघ्र ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।








