सेजिस पुष्प प्रदर्शनी संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

सेजिस पुष्प प्रदर्शनी संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन शिमला 10 जून :
सेजिस (SAGES) द्वारा आयोजित वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट पुष्पों, सजावटी पौधों तथा उद्यानिकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों एवं निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

समूह श्रेणी में कार्नेशन वर्ग में लक्ष्मी दास को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। लिलियम श्रेणी में भुवनेश्वर कुमार प्रथम तथा ओम प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, ग्लैडियोलस श्रेणी में राजेन्द्र कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और गुलाब श्रेणी में केशव राम प्रथम एवं अवंतिका द्वितीय स्थान पर रहीं। एल्स्ट्रोमीरिया श्रेणी में हॉर्टिकल्चर विभाग के शिशुराम को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त, सीजल श्रेणी में मोहन लाल प्रथम तथा अरुण कुमार द्वितीय रहे। वहीं सीज़नल फ्लावर्स श्रेणी में भी मोहन लाल ने प्रथम और अरुण कुमार ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

व्यक्तिगत श्रेणी में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रीमती गीता दत्ता ने सर्वाधिक 07 पुरस्कार अर्जित किए, जबकि मेजर ऋतु कालरा और श्रीमती सुरभि करोल ने 05-05 पुरस्कार अपने नाम किए। समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रीमती सुरभि करोल को ‘बेस्ट एग्ज़िबिटर’ सम्मान से नवाज़ा गया। इसके अतिरिक्त श्री स्वराज ललित एवं ए.पी.एस. कोच्छर ने 02-02 पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि श्री सतीश भल्ला को भी उनकी उत्कृष्ट पुष्प प्रविष्टियों के लिए सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित विविध पुष्पों एवं सजावटी पौधों ने स्थानीय बागवानी प्रेमियों की रचनात्मकता, सौंदर्य बोध और प्रकृति के प्रति समर्पण का सुंदर परिचय दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने प्रदर्शनी की सराहना की तथा इसे अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायक बताया।

इस वर्ष प्रदर्शनी के दौरान डिजिटल विज़िटर बुक की व्यवस्था भी की गई, जिसमें आगंतुकों ने अपने सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ दर्ज कीं। 

सेजिस की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा भारद्वाज ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं हर संभव सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विभागों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों एवं आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदर्शनी की सफलता बागवानी, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति लोगों के बढ़ते लगाव का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

-०-