नाहन: राजगढ़ के कोठी पखोग गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप.. एसपी बोले जांच।जारी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 मार्च :
सिरमौर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के गांव कोठी पखोग में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि आज प्रातःकाल सूचना मिली कि हरे सफ़ेद रंग का गुब्बारा खेत में इधर उधर उड़ रहा है। मौके देखा गया कि गुब्बारे पर पाकिस्तान एयर लाइन्स का पीआईए चिन्ह बना है।
साथ साथ एक कोड़ भी अंकित था जिस को स्कैन क़िया गया तो लिखा मिला कि ऐसी गतिविधियां भारत में हड़कंप मचाने के की जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की एसडीएम व डीएसपी राजगढ़ को सूचना दी गई है।
उधर एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। जिस पर पीआईए लिखा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा उड़ कर आया है या किसी ने शरारत की है इसकी जांच जारी है। रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी।





