नाहन : 1104 नशीले कैप्सूल पकड़े टैम्पू में जा रहे दो तस्कर धरे
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 अप्रैल :
जिला सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने ट्रक यूनियन के नजदीक एक टैम्पों में जा रहे 2 तस्करों को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 1104 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने पाँवटा साहिब में गुप्त सूचना मिली कि रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र श्री रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर अपने टेम्पो न0 HP17G-2868 मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल लेकर घुम रहा है ।
एसपी ने बताया कि इसके साथ विकास पुत्र श्री चन्द्र बाहन निवासी गांव मरवह डा0 सडोली तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 भी टेम्पो मे है जो उपरोक्त दोनो टेम्पो लेकर पांवटा साहिब ट्रक युनियन के पास खड़े है।
नेगी ने बताया कि सूचना पर टीम में त्वरित कार्वाही करते हुए उपरोक्त टेम्पो को चैक किया चैकिंग के दौरान कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद हुए । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपियों का अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है ताकि तफतीश के दौरान पता लगाया जा सके कि इतनी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कैप्सूल यह कहां से लाए थे तथा किन्हें बेचने की फिराक में थे ताकि इस पूरे रैकेट के पकड़ा जा सके । जिला सिरमौर पुलिस नशा पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के कृतसंकल्प है जिसके लिये अभियान जारी है।








