नाहन: बिना कागजात के मोटरसाइकिल सवार धरा, माजरा में मामला दर्ज...

नाहन: बिना कागजात के मोटरसाइकिल सवार धरा, माजरा में मामला दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 अप्रैल :
पुलिस थाना माजरा की टीम ने माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला बाईफर्केशन पर बिना कागजात के एक मोटरसाइकिल पकड़ा है। 
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना माजरा की टीम पुरुवाला बाईफर्केशन पर ट्रैफिक चैंकिग पर थी तो चैकिग के दौरान एक मोटरसाईकिल पांवटा की तरफ से आया और Speed Breaker पर अचानक फिसल कर गिर गया। 

एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट HP18-6682 लगी थी । चालान ऐप में HP18-6682 नम्बर को डालकर चैक किया तो उसका  स्टेटस शून्य आया।

 ऐप मे उक्त बाईक का चैसिस नम्बर डालकर चैक किया तो नम्बर UK16E-2721 पाया गया। जो UK16E-2721 का चालान ऐप मे मालिक अक्षय चौहान पुत्र श्री अनिल दत्त, निवासी मिर्जापुर उर्फ ढालीपुर, ढालीपुर,  तह0 विकासनगर जिला देहरादून पाया गया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सुहेव हसन पुत्र श्री  सलीम गाँव व डाकघर मिश्रवाला, तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 बतलाया, जो मौका पर मोटरसाईकल के कोई भी कागजात पेश न कर सका। इस सन्दर्भ में पुलस थाना माजरा में  धारा 318(4),339 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग  पंजीकृत किया गया। मुकदमा का आगामी तफतीश की जा रही है।