नाहन: एनडीपीएस मामले में शामिल सरकारी डॉक्टर 14 दिन के लिए सेंट्रल जेल भेजा.....

नाहन: एनडीपीएस मामले में शामिल सरकारी डॉक्टर 14 दिन के लिए सेंट्रल जेल भेजा.....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 अप्रैल :
एनडीपीएस एक्ट मामले में फंसे एक सरकार डॉक्टर को आज अदालत ने 14 दिन ज्यूडिशियल रिमांड में रखने के आदेश देकर सेंट्रल जेल नाहन भेज दिया है। नशे का आदी यह डॉक्टर तीन दिन से पुलिस रिमांड में था। 

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 31 मार्च को एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुई एक एफआईआर में  गहन जाँच के दौरान आरोपी डॉ. आदित्य शर्मा(CHC हरिपुरधार में तैनात चिकित्सक) की भी संलिप्तता पाई गई है। 

एसपी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने  अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी (HP 18B 0444) पर नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की खेप मंगवाई थी। 

नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में डिजिटल लेनदेन और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिससे पुष्टि हुई कि आरोपी डॉक्टर वर्ष 2020 से नशे का आदी है और दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिए नशा करता है। 

इस मामले के आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने यह खेप हरियाणा के विक्की नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इस मामले में पुलिस ने पुर्व में 3 लोकल युवकों को दबोच चुकी है।

वर्तमान में, डॉ. आदित्य को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है, जबकि आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा को गहन जांच के लिए SFSL  भेजा जा रहा है।