नाहन: कालाअम्ब में लड़ाई झगड़े के मामले, पुलिस जांच में जुटी…..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 अप्रैल :
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में पुलिस में दर्ज दो अलग अलग मामलों में जांच जारी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना काला आंब में श्री गौरव निवासी गांव व डा0 पंजलासा, त0 नारायणगढ, जिला अम्बाला, हरियाणा ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 04-4-26 को जब यह अपनी हाईड्रा न0 HR04L-3949 को लेकर त्रिलोकपुर काम करने जा रहा था ।
इसी दौरान रास्ते में एक बाईक खडी थी जिसके पास एक व्यक्ति खडा था इसने उसे बाईक साईड हटाने के लिए कहा क्योकि इसने वहां से मुडना था तो वह व्यक्ति बाईक को साईड करने की बजाय गाली ग्लौच करने लगा ।
एसपी ने बताया शिकायत कर्ता अपनी हाईड्रा से नीचे उतरकर बाईक साईड करने लगा तो आरोपी ने अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को बुलाकर रास्ता रोककर इसके साथ मारपीटाई शुरु कर दी जिस कारण इसे चोटे लगी है ।
नेगी ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी की पहचान ईलशाद उर्फ ईल्लू मालूम हुआ तथा दूसरा उसका भाई सैफ अली निवासी त्रिलोकपुर निवासी के रूप में हुई है।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकियाँ दी । पुलिस थाना काला अम्ब में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पियूष राज निवासी तीसा, तहसील चुराह, जिला चम्बा, हि0प्र0 ने मामला दर्ज करवाया कि बीते दिन जब वहकालाआम्ब की तरफ मोगीनन्द आ रहा था तो इसके कमरे के बाहर 02 व्यक्ति अनिरुध और नीरज ने इसका रास्ता रोकर इसके साथ मारपीट की जिस कारण इसके हाथों में चोट लगी है तथा इसे जान से मारने की धमकियाँ भी दी । जिस पर पुलिस थाना काला आंब में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








