नाहन: तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, युवक की मौत, महिला चालक हिरासत में...

नाहन: तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, युवक की मौत, महिला चालक हिरासत में...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 अप्रैल :
नेशनल हाईवे देहरादून- चण्डीगढ़ पर बीती शाम ल धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुआ युवक अपने चचेरे भाई के साथ घर वापस आ रहा था। इस दौरान कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
 
एसपी  सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम पाल सिंह, निवासी गांव जाटोंवाला, डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 26 वर्ष ने बताया कि दिनांक 25-04-2026 को शाम करीब 6:15 बजे वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से घर जा रहा था।

इसी दौरान  पांवटा साहिब की तरफ से एक कार नं0 HP17H-8343 तेज रफ्तार से आई और दोनों को टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी।

एसपी ने बताया कि परिजन पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल व वंश को सिविल पांवटा साहिब ले गए। वंश को  पांवटा साहिब से बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

शिकायत के अनुसार यह हादसा कार चालक महिला द्वारा वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही से व गलत दिशा में चलाकर टक्कर मारने से हुआ है। कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा तफ्तीश जारी है।