अल्प अवधि के लिए नियुक्त होंगे सेवानिवृत कानूनगो व पटवारी

अल्प अवधि के लिए  नियुक्त होंगे सेवानिवृत कानूनगो व पटवारी

अक्स न्यूज लाइन चंबा, 20 जनवरी : 

जिला राजस्व अधिकारी  जगदीश चंद्र शर्मा  ने जानकारी  देते हुए बताया कि सेवानिवृत कानूनगो व पटवारियों को पारिश्रमिक के आधार पर अल्प अवधि के लिए पुननिर्युक्त  किया जा रहा है।

 इच्छुक पात्र सेवानिवृत कानूनगो व पटवारी  25 जनवरी तक आवेदन  कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए प्रातः 10  बजे से शाम 5  बजे तक जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क  किया जा सकता है।