कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

अक्स न्यूज लाइन सोलन 9 फरवरी : 


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कलाओं के संरक्षण में कोठों स्थित कला केन्द्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनमोहन शर्मा आज यहां कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोठों में भाषा, कला एवं संस्कृतिक के संवर्द्धन के लिए वृह्द एवं कलात्मक भवन स्थापित किया गया है। इस भवन में विभिन्न लोक कलाओं के संरक्षण एवं मंचन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने ज़िला भाषा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोठों स्थित कला केन्द्र में प्रदेश एवं सोलन ज़िला की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि इस कला केन्द्र में कला दीर्घा एवं संग्रहालय विकसित किया जाना है। उन्होंने इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी ली और लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि कला केन्द्र कोठों के उचित रखारखाव के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं। बैठक में भवन आरक्षित करने के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने भवन आरक्षण के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने के निर्देश जारी किए।
बैठक में सोलन ज़िला की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।