एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर व्याख्यान का आयोजन

एक राष्ट्र एक चुनाव  विषय पर व्याख्यान का आयोजन

अक्स न्यूज लाइन नाहन ,27 सितम्बर :

हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ ने एक राष्ट्र एक चुनाव  विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान साप्ताहिक पाठ्येतर व्याख्यान श्रृंखला का हिस्सा था। व्याख्यान सहायक प्रोफेसर अंकित ठाकुर ने दिया। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव की मूल अवधारणा और विषय की प्रकृति के बारे में भी चर्चा की। 

उन्होंने छात्रों को बताया कि पूरे देश में एक साथ चुनाव लागू होने के कई फायदे हैं. उन्होंने योजनाकी कई चुनौतियों के बारे में भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने इस संकल्पना की सफलता की विभिन्नसंभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी कुमार ने भी अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से छात्रों को संबोधित किया। सहायक प्रोफेसर श्रीमती शिल्पा ने भी विद्यार्थियों से चर्चा की। इसअवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष श्री विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल भीउपस्थित थे।