समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब - उप मुख्यमंत्री
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देशवासियों को एकजुटता, समरसता और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत एवं सहयोग पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।








