हिमालयन कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के कानून विभाग द्वारा

हिमालयन कॉलेज ऑफ  लॉ कालाअंब के कानून विभाग द्वारा

सुकेती गांव में कानूनी सहायता शिविर आयोजित 
नाहन, 24 सितंबर : हिमालयन कॉलेज ऑफ  लॉ,कालाअंब के कानून विभाग द्वारा    सुकेती गांव में आज कानूनी सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सहायक प्रोफेसर के मार्गदर्शन में 30 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कानूनी सहायता शिविर के माध्यम से कई छात्रों ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उन्हें मार्गदर्शन किया  कि कैसे वे अपने मामलों को सुलझा सकते हैं। कानूनी सहायता शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून की तकनीकी के बारे में बहुत ही आसान तरीके से जागरूक करना है। हिमालयन ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष रजनीश बंसल,उपाध्यक्ष विकास बंसल व सीईओ मन्नत बंसल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और इस नेक काम के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ अश्विनी कुमार ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि भविष्य में हम अन्य गांवों में भी इस तरह के कानूनी सहायता शिविर का आयोजन करेंगे ताकि छात्र अपने ज्ञान को बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी नहीं होने के कारण कई निर्दोष लोग अपराध में घसीटे जाते हैं और उन्हें न्याय नहीं मिलता है। अगर लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक होंगे तो वे कुछ हद तक अपनी रक्षा कर सकते हैं जो कि इन कानूनी सहायता शिविरों के माध्यम से ही संभव है।