70 हजार से अधिक सैलानियों को समय रहते निकाला......हर आपदा मे मौजूद रही हिमाचल पुलिस,देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने पत्र लिखकर दी शाबाशी... कुंडू 3 साल में 4000 से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला,

70 हजार से अधिक सैलानियों को समय रहते निकाला......हर आपदा मे मौजूद रही हिमाचल पुलिस,देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने पत्र लिखकर दी शाबाशी...  कुंडू  3 साल में 4000 से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला,

3 साल में 4000 से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला,
अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  27 अगस्त    - 2023
हिमाचल पुलिस के DGP  संजय कुंडू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल पुलिस जवानों ने सराहनीय कार्य किया है सिरमौर जिला में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीजीपी संजय कुंडू नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 संजय कुंडू ने कहा कि आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश में करीब 70 हजार सैलानी फंसे हुए थे जिन्हें हिमाचल पुलिस की मदद से समय रहते निकाला गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जहां पर भी प्राकृतिक आपदा आई हिमाचल पुलिस हर समय वहां मुस्तैद रही। उन्होंने कहा कि आपदा के बीच सिरमौर जिला पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है उन्होंने बेहतरीन कार्य के लिए सिरमौर जिला पुलिस की पीठ भी थपथपाई। DGP ने कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी पत्र लिखकर हिमाचल पुलिस को शाबाशी दी है।
 डीजीपी ने कहा कि कई राज्यों की सीमाओं से सटे हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था बरकरार है उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी दर्ज हुई है पिछले 3 साल में हिमाचल पुलिस द्वारा लापता 4 हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला है साथ ही सड़क सुरक्षा की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं में 8% कमी दर्ज की गई है।
DGP ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है और कई बड़े नशा माफियाओ की कमर हिमाचल पुलिस तोड़ चुकी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि खनन माफिया, वन माफिया, वाइल्डलाइफ CRIME के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभी तक करीब 3.14 करोड़ रुपए का जुर्माना हिमाचल पुलिस द्वारा वसूला जा चुका है।