सोलन में सफाई करते छत से गिरी लड़की,इलाज के दौरान जांच में गर्भवती मिली,आरोपी पुलिस हिरासत में....

अक्स न्यूज लाइन, सोलन 15 फरवरी :
हाल ही में सोलन में घर की छत की सफाई करते समय अचानक नीचे गिर कर घायल हुई एक 17 वर्षीय लड़की अस्पताल में इलाज के दौरान जांच में गर्भवती पार्ई गई है। सोलन महिला पुलिस थाना में पीडि़ता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज क र लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
दर्ज हुई शिकायत के अनुसार स्थानीय निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाना सोलन में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर की सफाई करते समय दूसरी मंजिल से पैर फिसलने के कारण गिरने से घायल हुई,घटना के बाद लड़की को तुरंत सोलन के स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। बाद में गंभीर अवस्था में शिमला भेज दिया गया। शिकायत के अनुसार पीडि़ता की मां ने बताया कि
शिमला अस्पताल में इलाज के दौरान जांच से खुलासा हुआ कि लड़की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद परिवार ने लड़की से पूछताछ की। पीडि़ता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक मनी रॉय ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया था। पीडि़ता ने बताया कि मनी रॉय ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन बाद में उसने अपने वादे को पूरा नहीं किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिए है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया आरोपी 21 वर्षीय मनी रॉय पुत्र कुलवंत सिंह को आरोपी के घर हिरासत में लिया गया है।