सीएम की संवेदनशीलता और कार्य शैली की मुरीद हुआ पूरा देश.... आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्व सुख की सरकार: पठानिया

सीएम की संवेदनशीलता और कार्य शैली की मुरीद हुआ पूरा देश.... आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्व सुख की सरकार: पठानिया

  अक्स न्यूज लाइन  -  धर्मशाला, 17  सितंबर 
 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हिमाचल आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है उसे आज देश भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकता के समय तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचने और अपने उपलब्ध संसाधनों से उन्हें सहायता प्रदान करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
   

उन्होंने कहा कि आपदा के कारण बेघर हुए प्रभावित परिवारों को दो बीस्वा तथा तीन बिस्वा भूमि आवंटन के लिए भी सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं जिन्होंने आपदा प्रभावित लोगों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए लीक से हटकर कारगर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपनी जीवन भर की कमाई आपदा राहत कोश के लिए अंशदान के रूप में देकर हिमाचल ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उदाहरण पेश किया है।
 

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों से स्थानांतरित कर किराये पर उपयुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करने करने के बाद  अब प्रभावित परिवारों के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क घरेलू रसोई गैस कनेक्शन किट देने की स्वीकृति भी दी है इस किट में एक एलपीजी सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, हॉट प्लेट, सुरक्षा पाइप शामिल होंगे और एलपीजी घरेलू रिफिल और ब्लू बुक की लागत सहित सभी संबंधित खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा निशुल्क राशन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से आपदा प्रभावित परिवारों को बिना किसी वित्तीय बोझ के खाना पकाने सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।