शिमला मॉल रोड़ पर युवक का कत्ल,गंडासे से किया हमला

शिमला मॉल रोड़ पर युवक का कत्ल,गंडासे से किया हमला

 अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --26 फरवरी \

राजधानी शिमला के मॉल रोड़ पर रिपोर्टिंग रूम के समाने बीती रात एक 21 साल के युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिए जाने इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के  बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कातिल फ रार है।

जानकारी के अनुसार हमले घायल युवक खुद रिपोर्टिंग रूम पहुंचा था। बीती रात करीब दो बजे वेक एंड वेक रेस्टोरेंट से मनीष पुत्र सोहन सिंह गांव कोठी कुपवी ,साल लहू लुहान हालत में रेपिर्टिंग रूम पहुँचा। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे  अस्ताल पहुंचाया जहां बाद में मनीष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मनीष वेक एड वेक रेस्टोरेंट में काम करता था, रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।